फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन शुरू होते ही घरों से बाहर निकल आए भक्त, लगाए जय श्रीराम के नारे

विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला सेवा में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन के होते ही प्रसाद बांटने - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र एवं कस्बे में लोगों को जिस घड़ी का इंतजार था वह आखिर आ ही गया। अयोध्या में भूमि पूजन शुरू होते ही पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो गया। कस्बा सहित क्षेत्र का कोई ऐसा गांव नहीं बचा था जहां पर जय श्रीराम का नारे न लग रहे हो। जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी ने भूमि पूजन का शुभारंभ किया लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

कस्बे में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, पपेंद्र वार्ष्णेय, ललित साह एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरण किया। गांव नगला सेवा में राम भक्त चौधरी सुरेंद्र सिंह ने 51 किलो बूंदी के लड्डु का भोग लगाया। शांति एवं सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में पुलिस तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें