फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखर की भूमि को दबंगों ने जोत कर अपने खेत में मिलाया

विज्ञापन
नगला बत्तीसा की गलियों में जलभराव - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला बत्तीसा में क्षेत्र के दबंगों ने घर की नालियों का पानी रोक दिया है। जिससे गांव में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। गांव का पानी खेतों में बह रहा है। जिससे फसल को नुकसान हो रहा है। इसकी शिकायत गांव के सुनील कुमार पुत्र जयपाल सिंह ने जिला प्रशासन से की है जिसके आधार पर एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल के साथ मौके का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप है कि ग्राम कौमरी के माजरा नगला बत्तीसा में गांव के दबंग लोगों ने पोखर के लिए आरक्षित भूमि को जोत कर अपने खेत में मिला लिया है और गांव की नालियों का पानी रोक दिया है। जिससे गांव में जलभराव हो गया है। पानी खेतों में जाने से फसल पैदा नहीं हो रही है। गांव में गंदगी एवं मच्छर पैदा हो रहे है। जिससे संक्रामक रोग फैलने का भय पैदा हो गया है। इस कारण पोखर कों कब्जा मुक्त कराने हेतु शिकायत जिला प्रशासन से की। हालांकि तहसीलदार ने भी मौके पर जाकर पानी की निकासी को सुचारू कराया था। लेकिन दबंग लोगों ने दोबारा से पानी को रोक दिया है। इसके बाद एसडीएम ने भी राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस को पोखर की आरक्षित भूमि को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए है। एसडीएम हरीशंकर यादव ने बताया कि पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम को पोखर को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें