फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मिक्सर झूले व जलपरी शो के दीवाने हुए लोग

Sat, 26 Sep 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मेला के मुख्य पंडाल में लगाया गया दूसरा मिक्सर झूला। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज में इस बार झूले और सर्कस-शो मेलार्थियों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। झूला सेक्टर में आधुनिक मिक्सर झूले को युवा और बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं। दर्शकों के जबर्दस्त रुझान और भीड़ के दबाव को देखते हुए ठेकेदार ने मेले में एक और नया मिक्चर झूला स्थापित करा दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही दर्शकों के कौतूहल का केंद्र बने जलपरी शो का भी दायरा बढ़ा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मेले की शुरुआत में रेवती मैया पंडाल क्षेत्र में सिर्फ एक मिक्सर झूला संचालित था, जबकि दंगल अखाड़ा प्रांगण की ओर केवल एक जलपरी शो चल रहा था। ग्रामीण व शहरी अंचल से आने वाले मेलार्थियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ। इस कारण एक ही मिक्सर झूले पर मारामारी की स्थिति बन रही थी और लोगों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा था।
भीड़ के संतुलन और मेलार्थियों को तुरंत मनोरंजन मुहैया कराने के लिए ठेकेदार ने दोनों सेक्टरों में सुविधाएं बढ़ा दी हैं। अब दंगल वाले प्रांगण में एक अतिरिक्त मिक्सर झूला तैयार कर चालू कर दिया गया है। दूसरी ओर रेवती मैया पंडाल की ओर दर्शकों की मांग को देखते हुए एक और नया जलपरी शो शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें