फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा लेकर आए लोगों को गोशाला में घुसने से रोका, हंगामा

विज्ञापन
गोशाला के गेट पर खड़े परशुराम सेवा संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

पराग डेयरी में बनी अस्थायी गोशाला के गेट पर ताला लटकने की खबर पर एसडीएम और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने भले ही संयुक्त निरीक्षण के बाद डीएम को यह रिपोर्ट दी है कि वहां किसी के आने-जाने पर प्र्रतिबंध नहीं है, लेकिन बुधवार को जब परशुराम सेवा संगठन के कार्यकर्ता महेशचंद्र शर्मा के साथ जब वहां गोवंश के लिए चारा लेकर पहुंचे तो उन्हें वहां घुसने नहीं दिया गया। इसे लेकर वहां काफी देर तक हंगामा भी होता रहा।
काफी देर बाद गोशाला के कर्मचारियों ने उन्हें चारा लेकर अंदर जाने की अनुमति दी। परशुराम सेवा संगठन के कार्यकर्ता जब चारा लेकर गोशाला के गेट पर पहुंचने तो वहां मौजूद कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इन कार्यकर्ताओं ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। गोशाला में प्रवेश को लेकर गेट पर काफी देर हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

गौरतलब हे कि गोशाला में भूख से गोवंश की मौत की खबरें प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने सच्चाई छिपाने के इरादे से वहां लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिससे प्रशासन की मंशा पर सवाल उठने लगे थे। गोशाला के गेट पर ताला लटकने की बात लोगों के गले नहीं उतर रही थी।
विज्ञापन

जब यह मामला डीएम के संज्ञान में आया तो उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और एसडीएम से संयुक्त रूप से जांच कराई, लेकिन दोनों अधिकारियों ने इस सच्चाई पर पर्दा डाल दिया। मंगलवार की सुबह जब परशुराम सेवा संगठन के कार्यकर्ता वहां गोवंश के लिए चारा लेकर पहुंचे तो अंदर जाने के लिए उन्हें काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। करीब आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें