फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में लंबित मुकदमों की अभियोजन अधिकारी करें सही तरह से पैरवी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते डीएम और एसपी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
लंबित मुकदमों की करें सही तरह से पैरवी
विज्ञापन

डीएम ने कानून-व्यवस्था और अभियोजन कार्यों की समीक्षा की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कानून व्यवस्था और अभियोजन कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने जिले में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए न्यायालयों में प्रभावी ढंग से मुकदमों की पैरवी करने के लिए अभियोजन अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए। न्यायालयों में मुकदमे अधिक लंबित होने पर डीएम ने सभी अभियोजन अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए लंबित मुकदमों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डीएम ने तहसील दिवस एवं थाना दिवसों में जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे थाना दिवसों में खासकर भूमि विवादों, लड़ाई-झगड़ों के मामलों के प्रभावी निस्तारण और शहर का अतिक्रमण हटाने के निर्देश एवं जुर्माना की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम जगदंबा प्रसाद सिंह, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह, एसडीएम सादाबाद रामजी मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें