फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन मतं शिकायत पर रिपोर्ट नहीं मिली सही, डीएम ने जताई नारागी

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यापन में शिकायत पर रिपोर्ट नहीं मिली सही
विज्ञापन

डीएम ने जताई नाराजगी, शिकायत निस्तारण के दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली चंदपा में समाधान दिवस के मौके पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व एसपी सिद्घार्थ शंकर मीणा ने जनसमस्याएं सुनीं। डीएम ने क्षेत्रीय जनसमस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करके पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
डीएम ने जनसमस्याओं को तत्काल टीमें भेजकर निस्तारण करने पर बल दिया। डीएम ने निर्देश दिया कि जो भी शिकायत प्राप्त होती हैं, उसका भौतिक सत्यापन अवश्य कर लें। डीएम ने शिकायत पंजिका का अवलोकन किया और उसमें दर्ज शिकायतों पर लगाई गई रिपोर्ट का सत्यापन फोन के माध्यम से शिकायत कर्ता से किया। रिपोर्ट सही तरीके से नहीं लगे होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए मौके का मुआयना करने के उपरांत रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने थाना प्रभारी को थाना परिसर में नियमित रूप से साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने थाना समाधान दिवस के दौरान समस्याओं की गुणवत्तापूर्ण तथा शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने पर बल देने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें