फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाजार में मोबाइल व्यापारी से चैन छीनी, दहशत

Wed, 11 Sep 2024 03:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
बीच बाजार सादाबाद गेट पर दुकान के बाहर खड़े मोबाइल व्यापारी से बदमाश दिनदहाड़े चैन छीनकर ले गए। इस वारदात से व्यापारियों में दहशत है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद गेट निवासी अशोक अरोरा के घर के सामने ही मोबाइल की दुकान है। उनके बेटे ईशान ने बताया है कि पिता अशोक मंगलवार की सुबह दुकान का शटर खोलकर बाहर खड़े थे। इस बीच एक युवक वहां आया और मोबाइल चार्जर खीरदने की बात करने लगा। मौका पाकर वह गले से चैन छीनकर भाग गया। उसने बताया है कि चैन का आधा हिस्सा और उसमें लगा लॉकेट आरोपी ले गया। थोड़ी दूरी पर आरोपी का साथी बाइक लेकर खड़ा था। टूटी हुई चैन का थोड़ा सा उनके शर्ट में फंसा रह गया। अशोक आरोपी के पीछे भेगे, लेकिन आरोपी अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। चैन छीनने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।



चैन छीनने का प्रयास की घटना हुई है। चैन पूरी तरह सुरक्षित है। चैन का एक टुकड़ा मिसिंग है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। टीमों का गठन कर लिया गया है। - अशोक कुमार, एएसपी, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें