फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से खुद सतर्क रहते हुए समाज को करें जागरूक

विज्ञापन
बैठक में धर्मगुरुओं को संबोधित करते कोतवाल। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी को लेकर सोमवार को सादाबाद तहसील सभागार में धर्म गुरुओं की बैठक हुई। इसमें कोरोना से बचाव के लिए सजग व सतर्क रहने के साथ ही सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया गया। आह्वान किया गया कि लॉक डाउन का पूरी ईमानदारी से पालन करें और गली मोहल्लों के चौराहों पर झुंड के रूप में एकत्रित न हों।
बैठक में एसडीएम राजेश कुमार ने धर्म गुरुओं से कहा कि लॉक डाउन में भी जो लोग घरों से बाहर घूम रहे हैं, उन्हें समझाएं कि वह घरों से बाहर न निकलें, गली मोहल्लों के चौराहों पर भीड़ एकत्रित न करें। समाज के लोगों को जागरूक करें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं। कोतवाल जगदीशचंद्र ने कहा कि धर्म गुरुओं की मदद से समाज के लोगों को जागरूक किया जाए कि वह घरों में ही रहकर नमाज अदा करें, पूजा करें। लाउड स्पीकर न चलाएं। सुबह सात से 11 बजे के बीच फालतू रूप से सड़कों पर न घूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा नगर के हर इलाके को सैनिटाइज करा दिया गया है। एक बार फिर से सैनिटाइज कराया जाएगा। पूर्व चेयरमैन चौ. भाजुद्दीन ने भी समाज के लोगों से आह्वान किया कि लॉक डाउन व सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें। सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह व एचईओ रविंद्र प्रताप सिंह ने भी लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की। मौके पर तहसीलदार ज्योत्सना सिंह, ईओ लल्लनराम यादव, नायब तहसीलदार राकेश कुमार, आरआई दयाचंद्र पौरूष सहित अन्य अधिकारी व कर्मियों के अलावा पंडित चंद्रशेखर शर्मा, गोविंद पचौरी, मो. चांद, राजेश गौड़, हाफिज मुहम्मद यूनूस, हाफिज जमीर खां, अजीत कुमार, हाफिज हाशिम, हाफिज शफीकुद्दीन, पंडित ब्रहमदेव आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें