फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम राशन सामग्री देने पर कोटे की दुकान पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

ढाई-ढाई किलो राशन सामग्री कम देने से नाराज कार्ड धारकों ने सोमवार को मोहल्ला इमलियान स्थित एक कोटे की दुकान पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि पुलिस को मौके पर दुकान बंद मिली। शिकायत डीएसओ तक पहुंची, जिसके बाद मौके पर पूर्ति निरीक्षक यतीशचंद्र गुप्ता ने पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक यतीशचंद्र गुप्ता ने बताया कि ढाई ढाई किलो कम राशन देने के मामले में कार्ड धारकों के बयान ले ले लिए गए हैं। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट डीएसओ को भेज दी है। मौके पर कई लोग ऐसे भी थे जो कि कार्ड धारक नहीं थे, लेकिन वह फिर भी शिकायत कर रहे थे। इस मामले में राशन डीलर ने बताया कि एक कार्ड धारक राशन सामग्री लेकर गया था, लेकिन वह कम राशन सामग्री देने का झूठा आरोप लगाने लगा, जबकि उसे पूरी सामग्री दी गई थी। उसके ऊपर निराधार आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें