संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अब प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से गुजारिश की है वह अपना बकाया जमा कर दें। ताकि उन्हें आने वाले दिनों में सस्ती व निर्बाध आपूर्ति मिल सके। पंद्रह अप्रैल तक चलने वाली ओटीएस में ब्याज माफी का लाभ लें।
उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे का जिले में करोड़ों रुपये का बकाया पड़ा हुआ है। तमाम कोशिशों के बाद बिजली महकमे को लक्ष्य के सापेक्ष बकाया हासिल नहीं हुआ है। अब हाथरस सहित प्रदेश वासियों ने ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने बकाया जमा करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि बकाया जमा कर देंगे तो आपको आने वाले समय में सस्ती व निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। लोग पंद्रह अप्रैल तक ओटीएस में पंजीकरण करा मूलधन को जमा करें। ब्याज माफी का लाभ लें। इस वीडियो को बिजली अधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।