फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं का स्टॉक देख मरीजों से पूछा हालचाल

Sat, 09 Feb 2019 12:22 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
निरीक्षण करते एसडीएम नितीश कुमार सिंह व बीडीओ धनीराम शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सासनी। एसडीएम नीतीश कुमार सिंह एवं बीडीओ धनीराम शर्मा ने संयुक्त रूप से शुक्रवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर दवाओं के   स्टॉक एवं रख-रखाव का जायजा लिया। जच्चा-बच्चा केंद्र पहुंच कर दोनों ने प्रसूताओं का हाल भी जाना। इसके अलावा उन्होंने सरकार की ओर से  मिलने वाली सुविधाओं की जांच पड़ताल की। जिससे सामुदायिक केन्द्र के कर्मचारी एवं अधिकारियों में खलबली मच गई।  
विज्ञापन


 दरअसल, जनपद के प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा जिला प्रशासन को दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी रमाशंकर मौर्य द्वारा एसडीएम व बीडीओ सासनी को कसबा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल चाल जानने के लिए संयुक्त रूप से निर्देशित किया। शुक्रवार को दोनो अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। उपस्थित पंजिका के माध्यम से अधिकारी कर्मचारी की उपस्थित का भौतिक सत्यापन किया।

दवाओं की उपलब्धता के बारे में मुख्यालय द्वारा भेजी गई दवाओं तथा स्टॉक में मिली दवाओं का सत्यापन किया। जच्चा बच्चा केन्द्र पहुंच कर प्रसूतिकाओं को शासन से मिलने वाली सुविधाओं के वारे में जानकारी की। मरीजों से पूछा कि शासन द्वारा भेजे जाने वाली धन राशि मिल रही है कि नही? चाय नास्ता एवं खाना नि शुल्क मिल रहा है  कि नही? मरीजों से यह भी पूछा कि केन्द्र पर अवैध वसूली तो नहीं की जा रही। परिसर में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। मरीजों के बैंडों पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। मौके पर डॉ  एमआई आलम एवं डॉ ज्योति शर्मा एवं अधीनस्थ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें