सादाबाद। धनगर जाति के प्रमाण पत्र के लिए शुक्रवार को समाज के सैंकड़ों लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन के बाद लोगों ने एसडीएम ज्योतस्ना बंधु को ज्ञापन सौंपकर प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने से पहले हाथरस रोड स्थित मोतीराम धर्मशाला में धनगर समाज के लोगों की बैठक हुई, जिसमें समाज के लोगों ने तहसील प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र जारी न किए जाने पर आक्रोश जताया। बैठक में समाज के लोगों की एकजुटता पर भी बल दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता छीतर सिंह धनगर और संचालन कवि शिव कुमार दीपक ने किया। बैठक के बाद समाज के लोग नारेबाजी करते हुए तहसील तक पहुंचे और यहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि 15 फरवरी तक प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
मौके पर मोहन सिंह धनगर, दिनेश बघेल, ओमप्रकाश धनगर, राजवीर सिंह धनगर, जेपी धनगर, बनी सिंह बघेल, डॉ. दरब सिंह, कृष्ण मुरारी धनगर, रतन सिंह, रोशनलाल धनगर, रंजीत सिंह बघेल, प्रवीण धनगर, बलवीर सिंह, ब्रजमोहन, सत्यपाल सिंह, ललितेश कुमार, रामरूप, कमल सिंह वर्मा, महेंद्र सिंह, गेंदालाल, गीता बघेल आदि थे।