नगला पदम स्थित नव निर्वित आयुर्वेदिक अस्पताल।
- फोटो : samvad
गांव नगला पदम में नवनिर्मित आयुर्वेदिक अस्पताल का संचालन सोमवार से शुरू हो गया, लेकिन अस्पताल के बाहर जलभराव और गंदगी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। पानी भर जाने से मरीजों तथा तीमारदारों को अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल के बाहर कीचड़ और जलभराव के कारण फिसलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. अमित चौहान, प्रबंधक विनय चौहान और अनिल चौहान ने प्रशासन से अस्पताल परिसर में मिट्टी डलवाकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल भवन का कुछ कार्य अभी शेष है। बारिश के कारण पानी भरना स्वाभाविक है, फिर भी जल्द ही जलभराव की समस्या दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।