सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली न होने पर खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद
- फोटो : samvad
क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति का हाल बेहाल है। सोमवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बिजली आपूर्ति ठप होने से मरीज बेचैन हो गए। चिकित्सक और कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसके बावजूद जनरेटर नहीं चलाया गया।
बीते करीब दो सप्ताह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था भंग चल रही है। कस्बे के विभिन्न इलाकों में कई कई घंटे तक आपूर्ति बंद रहती है। सोमवार को सीएचसी पर बिजली न आने कारण लोग परेशान रहे। गर्मी के कारण मरीज भटक रहे थे।
कक्ष में बैठे चिकित्सक और स्टाफ पंखा झल रहे थे। बिजली ठप होने के बावजूद सीएचसी का जनरेटर नहीं चलाया गया। इसके अलावा मरीजों को जुलाई 2023 में एक्सपायर होने वाली दवाएं बाटी जा रही है, जो इसी माह एक्सपायर होने वाली हैं। इस मामले में सीएचसी प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।