फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पथवारी मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त, तनाव

Wed, 15 Jan 2025 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गांव कलवारी में पथवारी मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त होने के बाद जानकारी लेते सीओ सिटी। स्रोत : सो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के कलवारी में पथवारी मंदिर की दीवार और टाइल्स क्षतिग्रस्त हो गए। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी होते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस की मौजूदगी में दीवार का दोबारा निर्माण कराया गया। तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन




गांव कलवारी में पथवारी माता का मंदिर है। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि मंदिर की दीवार और टाइल्स क्षतिग्रस्त थे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अभिषेक खंडेलवाल, गो रक्षा विभाग के राहुल उपाध्याय, गौरव पाठक, मोहित, विष्णु ठाकुर, लक्ष्मण, छोटू, रिंकल, ऋतिक वाल्मीकि, हरेंद्र पंडित आदि मौके पर पहुंच गए। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।



सूचना पर सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण व सदर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मंदिर की दीवार का पुन: निर्माण कराया। सीओ सिटी का कहना है कि किसी निराश्रित पशु ने मंदिर की पिछली दीवार क्षतिग्रस्त कर दी थी। दीवार का पुन: निर्माण करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें