फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दबंगों के डर से गांव छोड़कर जाने की घोषणा की

Wed, 15 Jan 2025 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी निवासी एक व्यक्ति ने दबंगों के डर से बुधवार को गांव छोड़कर जाने की घोषणा की है। पीड़ित ने पुलिस पर भी दबंगों से मिलीभगत कर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




बूलगढी निवासी सूरजपाल का आरोप है कि उनके घर के सामने लगे सरकारी हैंडपंप के पानी की निकासी के लिए बनी नाली को दबंगों ने रोक रखा था। इससे गंदा पानी उनके प्लाॅट में एकत्रित हो रहा है। इस समस्या के निस्तारण के लिए उन्होंने जिला प्रशासन को वर्ष 2022 से कई प्रार्थना पत्र दिए हैं।



जिला पंचायतराज अधिकारी ने जांच कराने और शिकायत सही पाए जाने पर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। इस पर नाली का जीर्णोद्धार कराया गया। आरोप है कि थाना पुलिस ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे वह गांव छोड़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव की समस्या थी, उसको दूर करा दिया गया है। पलायन जैसी कोई बात नहीं है।

-हिमांशु माथुर, सीओ सादाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें