सोमवार शाम लगभग 4:15 बजे हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रुकी पैसेंजर ट्रेन में कुछ यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई। ट्रेन में बैठे यात्री निकालकर प्लेटफार्म पर आ गए।
उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन स्टेशन पर सोमवार शाम चलती ट्रेन में कुछ यात्री आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथरस जंक्शन जीआरपी व आरपीएफ को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके चलते टूंडला गाजियाबाद पैसेंजर लगभग 10 मिनट तक हाथरस जंक्शन स्टेशन पर ही रुकी रही।
विज्ञापन
सोमवार शाम लगभग 4:15 बजे हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रुकी पैसेंजर ट्रेन में कुछ यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई। ट्रेन में बैठे यात्री निकालकर प्लेटफार्म पर आ गए। सूचना पर जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। रेलवे पुलिस ने मामले को काफी देर बाद शांत कराया। मामले को लेकर आरपीए प्रभारी अलीगढ़ जंक्शन राजीव वर्मा ने घटना संज्ञान में न होने की बात कही है।