फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पैसेंजर ट्रेनों में उमड़ी भीड़, लटककर की यात्रा

Sat, 07 Mar 2026 02:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हाथरस सिटी स्टेशन पर कासगंज-मथुरा पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के लिए मची मारामारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
होली के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ के चलते शुक्रवार की सुबह मथुरा-कासगंज मार्ग की पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की जबर्दस्त भीड़ रही। इन ट्रेनों के डिब्बों में खड़े होने तक की जगह नहीं थी। ऐसे में यात्री दरवाजों पर लटककर यात्रा करते नजर आए।
विज्ञापन




कई यात्रियों ने पैसेंजर ट्रेनों में जगह न मिलने पर एक्सप्रेस ट्रेनों का सहारा लिया। स्टेशन पर भी यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिली। भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ाने के लिए जीआरपी व आरपीएफ के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।



यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण टिकट बिक्री के आंकड़ों में भी इजाफा दर्ज किया गया। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर मंडल संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि होली के बाद काम पर लौटने वाले लोगों की संख्या बढ़ने के कारण ट्रेनों में भीड़ देखी जा रही है। आने वाले एक-दो दिनों तक ट्रेनों में इसी तरह भीड़ बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें