फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मतदाता सूची के पुनरीक्षण में राजनीतिक दलों से लेंगे सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक किए जाने एवं मतदाता सूची उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा है कि मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता, आय और अन्य प्रविष्टियों में त्रुटियों को दूर कर दिया जाए।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों की सहभागिता बढ़ाने और पुनरीक्षण के कार्य में उनका सक्रिय सहयोग प्राप्त करने के लिए आयोग द्वारा बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की व्यवस्था की गई है। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) जेपी सिंह ने बताया कि डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में 28 अक्तूबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी। वहीं उपजिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में 25 अक्तूबर को सुबह 11 बजे तहसील सभागार तहसील सदर में बैठक होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें