गोपाल वेलफेयर सोसायटी की ओर से हाथरस के अर्पण धाम गेस्ट हाउस में 31 जनवरी को मॉडलिंग शो का आयोजन किया गया। वंशिका गुप्ता को मिस हाथरस और प्रिया चाौधरी को मिस क्वीन का खिताब मिला। शिवानी शर्मा मिस रनअप रहीं।
प्रतियोगिता में शहर की कुल 12 युवतियों ने प्रतिभाग किया। विजयी हुईं तीन प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने किया। सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष पं. गोपाल शर्मा ने अतिथियों व समाजसेवियों का सम्मान किया। सभी मॉडल को ट्राॅफी, ताज, मेडल, प्रमाणपत्र व सोसायटी का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
निर्णायक की भूमिका में अलीगढ़ से कल्पना पंडित, अलीगढ़ रत्न अर्चना फौजदार, मेकअप आर्टिस्ट उम्मी सादिया और बुशरा वाशिम मौजूद रहीं। कार्यक्रम में अनिल शर्मा लंबरदार, प्रिय आर्य, गौरव शर्मा, लक्ष्मी, एंकर प्रिया आर्य, को-ऑर्डिनेटर गौरव शर्मा, अतुल शर्मा, नीरज शर्मा, लक्ष्मी माहौर, प्रशांत, अरुण, झलक शर्मा, पलक शर्मा आदि उपस्थित थीं।