फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जयकारों के साथ निकली परशुराम की शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से किया स्वागत

Mon, 19 Oct 2026 03:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
भगवान परशुराम शोभायात्रा में केबिनेट मंत्री मनोज पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय का स - फोटो : samvad
विज्ञापन
रविवार को सादाबाद में जयकारों के साथ भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय और अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम का समिति के अध्यक्ष जीतू गौतम ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को याद किया। उन्होंने कहा कि रामवीर उपाध्याय का व्यक्तित्व लोगों को जोड़ने वाला था। मंत्री ने उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन में बनाए आत्मीय संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने समाज के हितों को प्राथमिकता देने की बात कही।
शोयायात्रा का शुभारंभ रोशनलाल गौतम इंटर कॉलेज से जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना करके किया। उन्होंने समाज में संस्कार, साहस, धर्मनिष्ठा और एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया। शोभायात्रा में भगवान गणेश, भगवान श्रीराम और हनुमान जी के स्वरूपों सहित करीब एक दर्जन आकर्षक झांकियां शामिल थीं। इस दौरान शिब्बू पंडित, राजकुमार दीक्षित, सुभाष शर्मा, मोहन श्याम उपाध्याय, हिमांशु दीक्षित, उदय पचौरी, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें