फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरामिलिट्री के साये में होगा विस चुनाव

Sun, 15 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
PARA FORCE - फोटो : File Photo
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था पैरामिलिट्री के हवाले रहेगी। जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती होगी। छत्तीसगढ़ की पैरामिलिट्री सीपीएमएफ की एक कंपनी रविवार को यहां पहुंची। फोर्स जल्द ही शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च करेगी।     
विज्ञापन


रविवार को कंपनी के कमांडेंट ने डीएम और एसपी से मिलकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी की। स्थानीय पुलिस के साथ यह जवान समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाएंगे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के अलावा पड़ोसी जिलों की सीमाओं पर भी कड़ी चौकसी बरती जाएगी।

जल्द ही पैरामिलिट्री के जवान जिले के विभिन्न हिस्सों में तैनात हो जाएंगे। फोर्स की तैनाती से जवानों की तैनाती अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों एवं सीमा पर बने बैरियरों पर होगी। जिले में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन ने चुनाव आयोग से अर्धसैनिक बलों की 49 कंपनी दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं 2800 होमगार्ड, 2800 यूपी पुलिस के सिपाही और हेड कांस्टेबल भी मांगे गए हैं। यह डिमांड बीते चुनावों से 20 फीसदी ज्यादा है। एक अतिसंवेदनशील केंद्र पर छह पैरामिलिट्री जवान, एक पुलिस कर्मी की तैनाती रहेगी। जबकि संवेदनशील बूथों पर एक हेड कांस्टेबल, एक कांस्टेबल, नॉमर्ल बूथों में एक कांस्टेबल और एक होमगार्ड का जवान तैनात होगा, जबकि पुलिस  बैरियरों पर छह जवान पैरा मिलिट्री के तैनात रहेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें