फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा माफ करना: मैं आपकी नालायक बेटी थी, लिखकर युवती ने की आत्महत्या, प्रेमी को ठहराया मौत का जिम्मेदार

Tue, 11 Feb 2025 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मौके से एक सुसाइड नोट में किरन नाम की युवती ने अपनी मौत के लिए संजू नाम के प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
युवती ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पापा मैं आपकी नालायक बेटी थी। मैं आपके अरमानों पर खरी नहीं उतर सकी, इसलिए आत्महत्या कर रही हूं। मुझे माफ करना...यह लिखकर एक युवती किरन (20) ने 9 फरवरी रात अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने माता-पिता, भाई और बहन के नाम पर चार-पांच पत्र लिखे हैं। पुलिस के अनुसार एक पत्र में युवती ने अपने प्रेमी को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


किरन गांव हिदरामई निवासी राणा प्रताप सिंह की पुत्री थी। राणा प्रताप सिंह परिवार के साथ करीब 18 साल से अलीगढ़ रोड पर गंगीरी चौराहे पर रहते हैं। वह टेंपो चलाते थे, लेकिन काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। पत्नी उन्हें इलाज कराने के लिए पंजाब लेकर गई हुई है। उनके चार बच्चे हैं। इनमें बड़ा बेटा चमन (24) अपनी पत्नी सहित दिल्ली में रहता है। घर पर बड़ी बेटी किरन (20), करिश्मा (18) रमन (16) थे। रविवार रात किरन अलग कमरे में सोई थी।

10 फरवरी की सुबह करिश्मा और रमन की आंख खुली और किरन नजर नहीं आई, वह उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचे। दरवाजा खोलते ही उन्होंने किरन को फंदे पर लटके देखा तो शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग भागकर अंदर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। एसओ सुमित गोस्वामी ने बताया कि किरन दसवीं कक्षा तक पढ़ी थी।

मौके से एक सुसाइड नोट में किरन नाम की युवती ने अपनी मौत के लिए संजू नाम के प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि प्रथमदृष्टया मौत का कारण आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है। -महेश कुमार, सीओ छर्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें