ज्योतिषाचार्य व शिक्षक पंड़ित योगेश शरण शर्मा से राममंदिर निर्माण के लिए एक लाख रुपये की निधि सं?
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद के ज्योतिषाचार्य और शिक्षक पंडित योगेश शरण शर्मा ने बुधवार को श्री राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख 1100 रुपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण में एक ईंट हमारे परिवार की भी लगेगी। भगवान श्री राम भारत की पहचान हैं। यह सौभाग्य है कि मंदिर का निर्माण जन सहयोग से प्रारंभ हो रहा है।
इधर, सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रामेश्वर सिंह जायसवाल ने निधि संग्रहित कर रहे चेयरमैन रविकांत अग्रवाल को 21 हजार रुपये दिया। दवा विक्रेताओं ने भी खुलकर निधि समर्पण किया। प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के जिलाध्यक्ष अमित पाराशर और प्रभात पचौरी ने इनसे समर्पण निधि का संग्रह किया।