फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पं. दीनदयाल

Sun, 25 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के मथुरा रोड स्थित जिला कार्यालय पर जनसंघ के संस्थापक पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। भाजपाइयों ने एक-एक कर उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


पूर्व ब्लॉक प्रमुख मा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि पंडितजी ने सर्वसमाज के व्यक्ति के उत्थान के लिए सारा जीवन संघर्ष किया। जिला उपाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि देश के पीएम मोदी भी पंडित जी के बताए रास्ते पर चलकर सर्वसमाज का उत्थान कर रहे हैं। पंडित जी एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीबों के उत्थान के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं।

संचालन जिला कोषाध्यक्ष संजय सक्सेना ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कुसमा देवी मदनावत, तुलसी दास अग्रवाल, मुकेश कौशिक, रामवीर भैया, मूल चंद्र वार्ष्णेय, प्रेमबिहारी चटर्जी, सुमित शर्मा, आशीष कुलश्रेष्ठ, भास्कर सिंह, मोहन पंडित, दिनेश शर्मा, श्याम आदि थे। 
विज्ञापन


जन संघ के संस्थापक पं. दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिन पर सांसद पत्नी व भाजपा प्रदेश महिला कार्यकारिणी की सदस्य श्वेता दिवाकर ने आगरा रोड स्थित मातृ छाया केंद्र के बच्चों को मिठाई का वितरण किया। इस अवसर पर दिलीप पोद्दार, मुकेश पौरुष, अरविंद चौधरी, नवीन शर्मा, राहुल शर्मा, मोनू राणा, इसरार पहलवान मौजूद थे। 

कस्बा मुरसान में छोटा बाजार स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। इस मौके पर रामगोपाल बघेल, रविंद्र सिंह, मुकेश पंडित, दिलीप कुमार मित्तल, रविंद्र कुशवाह, सुभाष बाबू अग्रवाल, सावित्री देवी, कपिल आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें