गांव खोंडा में शनिवार शाम किसान बच्चू सिंह के 45 बीघा धान के पुआल में आग लग गई। आग से करीब 1.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ। दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा पुआल जल चुका था।
विज्ञापन
किसान बच्चू सिंह ने बताया कि उसने पशुओं के चारे के लिए पूरा पुआल खरीदा था। अब उसे चारे का इंतजाम करना पड़ेगा। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। सूचना पर पीआरवी, स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने छत्तरगढ़ी निवासी किसान मेघसिंह, फौरन सिंह और कालू के पुआल व बाजरे की करब को आग की चपेट में आने से बचा लिया।