फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 45 बीघा धान का पुआल जलकर राख

विज्ञापन
गांव खोंडा में पुआल में लगी आग - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव खोंडा में शनिवार शाम किसान बच्चू सिंह के 45 बीघा धान के पुआल में आग लग गई। आग से करीब 1.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ। दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा पुआल जल चुका था।
विज्ञापन

किसान बच्चू सिंह ने बताया कि उसने पशुओं के चारे के लिए पूरा पुआल खरीदा था। अब उसे चारे का इंतजाम करना पड़ेगा। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। सूचना पर पीआरवी, स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने छत्तरगढ़ी निवासी किसान मेघसिंह, फौरन सिंह और कालू के पुआल व बाजरे की करब को आग की चपेट में आने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें