फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अधिवक्ता के हाथ में लगा पीएसी जवान का डंडा, वकीलों ने काटा हंगामा, दी तहरीर

Fri, 05 Jan 2024 10:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवा अधिवक्ता प्रियांशु दरगड़ अपने साथियों के साथ नुमाइश देख रहे थे। सायंकाल झूले के सामने कुछ युवकों में झगड़ा हो गया। आपस में मारपीट के दौरान प्रियांशु झगड़ा शांत कराने की नीयत से वहां पहुंच गए। मामला बढ़ता देख पीएसी के जवानों ने डंडा चला दिया, जिससे प्रियांशु के हाथ में चोट लग गई।
विज्ञापन
अधिवक्ता को चोट लगने के बाद वकीलों से बात करते कोतवाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सिकंदराराऊ में 5 जनवरी की शाम को नगर के ईदगाह रोड पर लग रही प्रर्दशनी में आपस में हो रहे झगड़े का निपटारा करने गए अधिवक्ता को मौजूद पीएसी के जवान का डंडा लग गया, जिससे अधिवक्ता के हाथ में चोट आ गई। घटना से आक्रोशित वकीलों ने पीएसी जवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


युवा अधिवक्ता प्रियांशु दरगड़ अपने साथियों के साथ नुमाइश देख रहे थे। सायंकाल झूले के सामने कुछ युवकों में झगड़ा हो गया। आपस में मारपीट के दौरान प्रियांशु झगड़ा शांत कराने की नीयत से वहां पहुंच गए। मामला बढ़ता देख पीएसी के जवानों ने डंडा चला दिया, जिससे प्रियांशु के हाथ में चोट लग गई। जब तक प्रियांशु बताते कि वह वकील हैं, तब तक उनको चोट लग चुकी थी। 

5 जनवरी को तहसील परिसर में वकील से मारपीट की बात फैली तो वकीलों में रोष व्याप्त हो गया। वकीलों के इकट्ठे होते ही कोतवाल आशीष कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और वकीलों को दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करा दिया। कोतवाल ने बताया कि बीच बचाव के दौरान अधिवक्ता को चोट लग गई। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें