फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बागला कॉलेज मार्ग पर जाम से निजात के लिए बनेगा ओवरब्रिज

Thu, 08 May 2025 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बागला कॉलेज मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग पर भी अब ओवरब्रिज बनवाने की तैयारी शुरू हो गई है। क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने से दिन में कई बार जाम लगने की समस्या को देखते हुए डीएम ने इसका प्रस्ताव पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को भेजा है।
विज्ञापन

डीएम की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि शहर के बीचोबीच से रेलवे लाइन गुजर रही है। इस लाइन पर दिन में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का आवागमन होता है। इस कारण बागला कॉलेज मार्ग की क्रॉसिंग पर बार-बार फाटक बंद होने से दिन में कई बार जाम लगता है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। काफी देर तक इस फाटक पर वाहन जाम में फंसे रहते हैं। यातायात पुलिस को भी आवागमन सुचारू रखने में मुश्किल होती है।
इस क्रॉसिंग से रोजाना 3.12 लाख वाहन गुजरते हैं। इस लिहाज से इस फाटक पर ओवरब्रिज की सख्त जरूरत है। उन्होंने डीआरएम से शहरवासियों की दिक्कतों को देखते हुए इस क्रॉसिंग पर जल्द से जल्द ओवरब्रिज की स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया है। डीएम राहुल पांडेय का कहना है कि इस संबंध में पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के डीआरएम को प्रस्ताव भेजा गया है। इसको मंजूरी दिलाने के लिए प्रभावी रूप से पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बॉक्स,,,,,,,,,
क्राॅसिंग से गुजरते हैं छोटे-बड़े करीब 3.12 लाख वाहन
शहर के बीचोबीच बनी बागला काॅलेज रोड की रेलवे क्राॅसिंग बेहद महत्वपूर्ण है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस क्रॉसिंग से 24 घंटे में छोटे-बड़े मिलाकर औसतन 3.12 लाख वाहन गुजरते हैं। इस फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण होने से इन वाहनों का आवागमन सुगमता से हो सकेगा।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बॉक्स,,,,,,,,
24 घंटे में गुजरती हैं करीब 40 ट्रेनें
शहर के बीचोबीच से गुजर रहा मथुरा-कासगंज रेल मार्ग भले ही एकल ट्रैक है, लेकिन इस पर ट्रेनों का आवागमन बड़ी संख्या में होता है। इस ट्रैक पर सामान्य रूप से औसतन 40 ट्रेनों का प्रतिदिन आवागमन होता है। अगर किसी दूसरे ट्रैक से ट्रेनों को इस मार्ग पर डायवर्ट किया जाए तो यह संख्या 50 से ऊपर पहुंच जाती है।
विज्ञापन

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

अहम बिंदु-10 पैसेंजर ट्रेनों होता है अप व डाउन लाइन से हर रोज संचालन।
-12 साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों का है इस ट्रैक पर संचालन।
-01 साप्ताहिक ट्रेन बिना रुके ही गुजरती है हाथरस सिटी स्टेशन से।
-90 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ती हैं इस ट्रैक पर ट्रेनें
-31 सौ यात्री औसतन हर रोज शुरू करते हैं हाथरस सिटी से यात्रा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें