फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब चौराहा पर दो महीने में लग जाएंगे ओवरब्रिज के खंभे

विज्ञापन
तालाब चौराहे पर फाटक बंद होने के बाद निकलते लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहा पर बन रहे ओवरब्रिज के लिए दो माह में पिलर खड़ा करने का काम पूरा होगा। तालाब रेलवे क्रासिंग पूर्णत: बंद होने के कारण लोगों को अन्य रास्तों से राह तय करनी पड़ रही है। ट्रैफिक के बढ़ते दबाव के कारण लोगों को जाम के झाम से पूरे दिन जूझना पड़ा। वहीं विद्युत लाइन शिफ्टिंग का काम भी तेज हो गया है।
विज्ञापन

लोगों को जाम के झाम से राहत दिलाने के लिए शहर के तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इन दिनों रेलवे द्वारा तालाब फाटक रेलवे क्रासिंग को अस्थाई रूप से बंद करके बेस बनाने का काम शुरू हो गया है। निर्माण निगम के अधिकारियों की मानें तो दो माह के अंदर पिलर बनाने का काम पूरा हो जाएगा। उसके बाद ब्रिज निर्माण इकाई द्वारा गार्डर आदि का कार्य किया जाएगा। जल्द रेलवे अधिकारियों द्वारा कार्य प्रगति का हाल जाना जाएगा। वहीं बिजली लाइनों को शिफ्ट करने के साथ घरों व दुकानों को कनेक्शन देने के लिए डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स लगाने का काम चल रहा है। तालाब फाटक बंद होने से बागला रेलवे क्रासिंग, इगलास अड्डा, बिजली कॉटन मिल आदि मुख्य मार्गों पर सुबह से शाम तक जाम रहा। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए।

तालाब चौराहे पर फाटक बंद होने के बाद निकलते लोग।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें