फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ओवरब्रिज निर्माण को हुए दो साल पूरे, नहीं हुआ गोल चक्कर का निर्माण, लगता है जाम

Tue, 08 Aug 2023 02:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ओवरब्रिज बनने से काफी आसानी हुई है, लेकिन आगरा रोड साइड् पर वाहनों के आपस में उलझने के कारण लगने वाला जाम दिक्कत करता है। जिला प्रशासन को इसके लिए कोई उपाय निकालना चाहिए, जिससे राहत मिले।
विज्ञापन
आगरा रोड ओवरब्रिज के उतार पर कोतवाली के सामने लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के तालाब चौराहे पर दो साल से अधिक समय पहले ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कर दिया गया, लेकिन अभी तक आगरा रोड साइड् गोल चक्कर का निर्माण नहीं किया गया है। जबकि ओवरब्रिज पर जाम की समस्या लगातार विकराल रूप धारण कर रही है। लोगों को तालाब चौराहा ओवरब्रिज पर चढऩा अक्सर काफी मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन


तालाब चौराहा ओवरब्रिज पर आगरा रोड साइड् से चढ़ पाना काफी मुश्किल होता जा रहा है। हालात ये हैं कि दोनों ओर के सर्विस रोड से आने वाले वाहन ब्रिज की ओर मुडऩे पर आगरा रोड से आने वाले वाहनों में उलझ जाते हैं। वहीं मोहनगंज की ओर से आने वाले वाहन भी जाम लगाते हैं। 

समस्या के निस्तारण को लेकर कुछ समय पहले जिला प्रशासन की ओर से मोहनगंज तिराहे पर एक गोल चक्कर का निर्माण किए जाने का प्रस्ताव रखा गया था। इसे लेकर कई विभागीय अधिकरियों ने एक सर्वे भी किया था, लेकिन इसे आज तक अमली जामा नहीं पहनाया जा सका। आज आम लोगों के लिए आगरा रोड से ओवरब्रिज पार करना बड़ी दिक्कत की बात बन गया है।

ओवरब्रिज बनने से काफी आसानी हुई है, लेकिन आगरा रोड साइड् पर वाहनों के आपस में उलझने के कारण लगने वाला जाम दिक्कत करता है। जिला प्रशासन को इसके लिए कोई उपाय निकालना चाहिए, जिससे राहत मिले। -संजीव, राहगीर

विज्ञापन

सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि वाहन की संख्या के हिसाब से ब्रिज की चौड़ाई कम है, लेकिन उसे अब सुधारा नहीं जा सकता। वाहनों के आवागमन को मैनेज करने की कोशिश जिला प्रशासन को की जानी चाहिए। लोग अब अधिक परेशान है। -श्रीकांत, राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें