फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वेतन न मिलने पर भड़के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी, हड़ताल की चेतावनी

Thu, 20 Aug 2026 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रदर्शन करते आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
आगामी पावन पर्व रक्षाबंधन के नजदीक आते ही नगर पालिका परिषद के 600 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। समय से वेतन का भुगतान न होने पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ उग्र हो गया है। संघ के बैनर तले अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी गई है कि यदि 24 अगस्त की शाम तक सभी 600 कर्मचारियों का वेतन उनके खातों में नहीं भेजा गया, तो वे काम बंद कर हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष डैनी प्रिंस और नगर महामंत्री राहुल कुमार द्वारा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद हाथरस को सौंपे गए पत्र में साफ कहा गया है कि नगर पालिका के लगभग 600 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी पूरे वर्ष पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। बावजूद हर बड़े त्योहार पर उन्हें वेतन के लिए जूझना पड़ता है। संघ का कहना है कि कर्मचारियों का वेतन किसी की कृपा या सिफारिश का विषय नहीं, बल्कि उनके खून-पसीने के श्रम का अधिकार है। पूर्व में होली जैसे बड़े पर्व पर भी कर्मचारियों को समय से वेतन न मिलने के कारण भारी फजीहत झेलनी पड़ी थी। संगठन ने कहा है कि अब इस लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

24 अगस्त की शाम तक अल्टीमेटम
संघ ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि 24 अगस्त की शाम सात बजे तक सभी 600 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का बकाया वेतन जारी नहीं किया गया, तो सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल या कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। इस स्थिति में होने वाली सम्पूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


फर्जी भुगतान का आरोप
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जॉनी राज ने नगर पालिका पर फर्जी सफाई कर्मचारियों के नामों से वेतन निकालकर भुगतान करने का आरोप लगाया है। जॉनी राज ने कहा कि इस संबंध में आईजीआरएस शिकायत भी डाली गई थी, लेकिन उसे गलत तरीके से निस्तारित दिखा दिया गया है। इस संबंध में उन्होंने डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन



कर्मचारियों को शीघ्र वेतन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सभी आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा।
रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें