फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृतार्थ का कत्ल: विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश, बीएसए ने बीईओ को लिखा पत्र

Wed, 25 Sep 2024 09:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बीएसए ने कहा है कि पर्याप्त मूलभूत सुविधाओं के अभाव और संचालक द्वारा बरती गई लापरवाही से आवासीय विद्यालय में पढ़ रहे छात्र कृतार्थ की मृत्यु की घटना घटित हुई है।
विज्ञापन
रसगवां का बंद एवं सुनसान डीएल पब्लिक स्कूल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सहपऊ ब्लॉक के गांव रसगवां स्थित डीएल पब्लिक स्कूल के छात्र कृतार्थ की हत्या के मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बीईओ को विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

 
बीईओ को पत्र जारी करते हुए बीएसए ने घटना के लिए स्कूल के प्रबंधक और संचालक की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। जांच में सामने आया था कि बिना मान्यता के विद्यालय में छह से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित थीं। बिना अनुमति के विद्यालय परिसर में छात्रावास का संचालन किया जा रहा था। 

इससे स्पष्ट है कि विद्यालय प्रबंधक दिनेश बघेल द्वारा बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के विभागीय निर्देशों की अवहेलना करते हुए अवैध रूप से कक्षा एक से आठवीं तक के आवासीय विद्यालय का संचालन किया जा रहा था। बीएसए ने कहा है कि पर्याप्त मूलभूत सुविधाओं के अभाव और संचालक द्वारा बरती गई लापरवाही से आवासीय विद्यालय में पढ़ रहे छात्र कृतार्थ की मृत्यु की घटना घटित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें