फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चकबंदी का विरोध, दूसरे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हसायन ब्लॉक के गांव महासिंहपुर में चकबंदी प्रक्रिया का विरोध लगातार जारी है। क्रमिक अनशन का सिलसिला लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें चकबंदी की आवश्यकता नहीं है। चकबंदी के नाम पर उनकी पैतृक जमीन को कम किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन




दूसरे दिन क्रमिक अनशन पर हरेंद्र कुमार बैठे। अनशन स्थल पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि महासिंहपुर में पिछले साल से चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है, मगर अधिकतर किसान इसके लिए तैयार नहीं हैं। इसके लिए किसान पिछले एक वर्ष से जगह-जगह प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सभी किसानों ने करीब एक माह पूर्व ही आंदोलन की चेतावनी दी थी।



इसके बाद भी इस मुद्दे पर ध्यान न दिए जाने के चलते नाराज किसानों ने अपना क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। मंगलवार को क्रमिक अनशन में दिनेश कुमार, कृष्ण कुमार, जितेंद्र कुमार, सत्यवीर सिंह, बलबीर सिंह, राजवीर सिंह, रामपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, ललित कुमार, सुनील कुमार, ताहर सिंह, चरण सिंह, संदीप कुमार, श्यामवीर सिंह, प्रशांत कुमार, पुष्पेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें