फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मिक्की माउस उखाड़ते समय संचालक को लगा करंट, मौत

Sat, 25 May 2024 05:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी। तहसील क्षेत्र के गांव चंदैया के मढ़ैया मंदिर में लगे मेले में सामान उखाड़ते वक्त खेल-तमाशे का पाइप हाइटेंशन लाइन से स्पर्श हो गया। करंट लगने से मिक्की माउस संचालक झुलस गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण और परिजन उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

गांव चंदैया में मंदिर पर मेला लगा था। इसमें दूर-दराज से दुकान और खेल-तमाशा लगाने वाले आए थे। बृहस्पतिवार को मंदिर पर देवी जागरण का आयोजन किया गया। शुक्रवार को जागरण के बाद प्रसाद वितरित किया जा रहा था। इसके बाद खेल-तमाशे वाले अपना सामान उखाड़ने लगे। मिक्की माउस संचालक गांव महौ निवासी अंकित कुशवाहा (22) पुत्र यतेंद्र कुशवाहा भी अपना सामान उखाड़कर ट्रैक्टर में लाद रहा था। तभी उसकी पाइप ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से स्पर्श हो गई। अंकित करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया। एकाएक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत उसके परिजनों को दी। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन घायल को लेकर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। खबर लिखने तक इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें