फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ पात्रों को ही दी जाए दिव्यांगजन पेंशन

Thu, 17 Aug 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
दिव्यांगजन पेंशन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग और जिले के नोडल अधिकारी अनूप कुमार यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इसके साथ ही दिव्यांगजन पेंशन के वितरण में विशेष सावधानी बरतने की निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने समाज कल्याण और दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जा रही छात्रवृत्ति योजना की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली और निर्देश दिए कि किसी भी अपात्र व्यक्तियों को पेंशन का लाभ नहीं मिलने पाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली की भी समीक्षा की। उन्होंने वसूली के लक्ष्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग द्वारा कम वसूली पर नाराजगी जताई और पूछा कि कितने बड़े बकाएदारों के विरुद्ध आरसी जारी की गई है। इसके अलावा उन्होंने भूमाफिया से कब्जा  मुक्त कराई गई भूमि के बारे में भी जानकारी ली। 

उन्होंने सभी राजस्व न्यायालयों में तीन वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों को एक माह के भीतर निपटाने के आदेश दिए। जिले में आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित 16 शिकायतों के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 102 और 108 सेवाओं तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रगति की रिपोर्ट ली। आवास-विकास विभाग द्वारा जिले में बनवाए जा रहे सरकारी भवनों जैसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों के निर्माण को निर्धारित समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


जिले में सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। बीएसए द्वारा सरकारी विद्यालयों में यूनिफॉर्म एवं पुस्तकों का वितरण 100 प्रतिशत सुनिश्चित नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। 
उन्होने कहा कि बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों का अगली बैठक से पूर्व पालन करना सुनिश्चित करें। यदि जिले में नीतिगत स्तर पर समस्या हो तो अवगत कराएं, जिससे उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। डीएम अमित कुमार सिंह ने समस्त विभागों के अधिकारियों से नोडल अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा और लापरवाही बरतने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। 

बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व रेखा एस चौहान, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, सीएमओ, बीएसए, डीडीओ, पीओ डूडा, पीडी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, ईडीएम मनोज उपाध्याय  एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें