एक वर्षीय साहिल देर शाम घर पर खेलते-खेलते रसोई में पहुंच गया। यहां बच्चे का हाथ गर्म दूध से भरे भगोने से स्पर्श हो गया। वह गर्म दूध की चपेट में आ गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन आ गए।आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
हाथरस के मथुरा रोड स्थित हतीसा में 20 मई की देर शाम एक वर्षीय बालक गर्म दूध गिरने से झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां बच्चे की हालत गंभीर होने पर 21 मई की सुबह चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
शहर के कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतीसा निवासी एक वर्षीय साहिल पुत्र नवीन सोमवार की देर शाम घर पर खेलते-खेलते रसोई में पहुंच गया। यहां बच्चे का हाथ गर्म दूध से भरे भगोने से स्पर्श हो गया। वह गर्म दूध की चपेट में आ गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन आ गए।
आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार देकर भर्ती कर लिया, लेकिन बच्चे की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार की सुबह चिकित्सक ने बच्चे को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।