फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में अवैध रूप से ई टिकट बनाते एक व्यक्ति दबोचा

विज्ञापन
हाथरस में अवैध रूप से ई टिकट बनाने का आरोपी आरपीएफ की गिरफ्त में। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
अवैध रूप से ई टिकट बनाते एक व्यक्ति दबोचा
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड की सूचना पर आरपीएफ ने की छापामारी, कंप्यूटर प्रिंटर व टिकटें बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। रेलवे बोर्ड की सूचना पर सोमवार को आरपीएफ ने सासनी के मोहल्ला विष्णुपुरी में एक दुकान पर छापा मारा। इस दौरान अवैध रूप से ई टिकट बनाते एक व्यक्ति को दबोच लिया। इसके पास से छह हजार से अधिक की टिकटें व कम्प्यूटर प्रिंटर आदि बरामद हुआ है।
उल्लेखनीय है कि अवैध रूप से ई टिकट बनाने का खेल जिले के अलावा अन्य जिलों में चल रहा है। इसे लेकर रेलवे बोर्ड भी सतर्क है। आरपीएफ हाथरस जंक्शन को सूचना मिली कि कोतवाली सासनी के मोहल्ला विष्णुपुरी में एक व्यक्ति अवैध रूप से ई टिकट बना रहा है। सूचना पर आरपीएफ ने मंगलवार की दोपहर को छापामारी की। इस दौरान अलग-अलग रूटों की छह हजार 899 रुपये की टिकटें और कंप्यूटर प्रिंटर भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह व्यक्ति करीब पिछले पांच साल से ई टिकट का काम कर रहा है। पकड़े गए व्यक्ति को आरपीएफ द्वारा जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर हरिकेश मीणा का कहना है कि छापामारी के दौरान छह हजार 899 रुपये की टिकट कंप्यूटर प्रिंटर मिला है। अब तक कुछ दस लाख 35 हजार 125 रुपये की अवैध रूप से ई टिकट बना चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें