फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन में रह रहीं दो सहेलियों में से एक को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
लिव इन में रह रहीं दो सहेलियों में एक को जेल
विज्ञापन

पुलिस ने नाबालिग लड़की को परिजन के सुपुर्द किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। दिल्ली में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहीं दो सहेलियों के बरामदगी मामले में एक के खिलाफ पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नाबालिग लड़की को पुलिस ने परिजन के सुपुर्द और बालिग को जेल भेज दिया।
बता दें कि दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में दो सहेलियों लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। दोनों में प्रेम हो गया था। जब उनकी घनिष्ठता हद से ज्यादा बढ़ गई तो दोनों के माता-पिता के मन में संदेह हुआ और उन्होंने दोनों पर पाबंदियां लगी दी थी। एक के पिता ने अपनी नाबालिग लड़की को सिकंदराराऊ के एक मोहल्ले मे रिश्तेदारों के यहां भेज दिया। कुछ दिन बाद किसी तरह दूसरी लड़की को दिल्ली में पता लग गया कि उसकी सहेली सिकंदराराऊ में है तो वह भी यहां आ गई। यहां से दोनों एक माह पूर्व फरार हो गई। इसको लेकर नाबालिग लड़की के रिश्तेदारों ने बालिग लड़की के खिलाफ कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली डीके सिसौदिया ने बताया कि लड़कियां बरामद कर ली गई। उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया तो एक बालिग तथा दूसरी नाबालिग निकली। अदालत ने नाबालिग लड़की को उसके मां बाप के साथ भेज दिया जबकि बालिग लड़की को पुलिस ने अपहरण के आरोप में जेल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें