ट्रक की टक्कर से घायल हुआ युवक, रेफर
सासनी कोतवाली चौराहे पर शुक्रवार की रात को हुई घटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला चामड़ गेट निवासी युवक सासनी कोतवाली चौराहा पर वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर किया।
शहर के चामड़ गेट निवासी अमन शुक्रवार की रात को कहीं से हाथरस लौट रहा था। सासनी कोतवाली चौराहा पर किसी वाहन ने इनको टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए।
लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस से युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। यहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।