फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मोपेड व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो अन्य लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा हाथरस जंक्शन के दरियापुर रोड पर बाइक व ओपेड़ में भिड़ंत हो गई। जिससे मोपेड सवार वृद्ध सहित 3 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। एक की रास्ते में मौत हो गई।
हाथरस जंक्शन के गांव दरियापुर निवासी भूपेंद्र पाल सिंह पुत्र सुखराम सिंह अपनी मोपेड पर सवार हो गांव जा रहे थे। इसी बीच दरियापुर रोड पर उनकी मोपेड से बाइक सवार जॉनी पुत्र हरदम व हेमराज पुत्र सूरज निवासीगण नगला बीरी सहाय सासनी टकरा गए। जिससे मोपेड सवार वृद्ध सहित दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तीनों को घायलों को जिला अस्पताल तक पहुंचाया। यहां पर तीनों घायलों के परिवार के लोग आ गए। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। भूपेंद्र की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें