वासुदेव निवासी गिजरौली थाना सदर कोतवाली बेलदारी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह रोजाना की तरह 15 दिसंबर की सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। आगरा रोड पर प्रेमरघु अस्पताल के निकट किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
वासुदेव (42) निवासी गिजरौली थाना सदर कोतवाली बेलदारी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह रोजाना की तरह 15 दिसंबर की सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। आगरा रोड पर प्रेमरघु अस्पताल के निकट किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हेंं अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजन शोक में डूब गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
इधर, सादाबाद जलेसर रोड पर मेटाडोर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार कन्हैया पुत्र हरिसिंह व मनोज कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासीगण कीरतपुर थाना छतारी जिला बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, मथुरा रोड पर दीपांशु पुत्र सुभाष निवासी नगला नंदू थाना हाथरस गेट की बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में वह घायल हो गया।
विज्ञापन
अन्य हादसों में अनुज पुत्र राजू निवासी अशोका टाकीज, विकास निवासी ढकपुरा रोड, दीपक निवासी लाखन सिंह, जीतू निवासी बाबस थाना सिकंदराराऊ घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां कन्हैया और दीपांशु की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया।