फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल राजमार्ग पर नयावांस नहर पुल के पास सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी खैर पहुंचाया। यहां एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

घायल अशोक पुत्र डालचंद्र निवासी नाई की मंडी आगरा ने बताया कि दोनों युवक बदरपुर दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। सोमवार को बाइक से दिल्ली से अलीगढ़ जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मनोज (23) पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी नाई की मंडी आगरा की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। मृतक की एक बेटी है। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें