पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि थाना सादाबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सादाबाद क्षेत्र के मुरसान चौराहा पर चैकिंग की जा रही थी। एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति तेजी से मुरसान चौराहे से जलेसर की तरफ जा रहे थे जब उनको चैकिंग के लिए रोका गया, तो वह नहीं रुके और अत्याधिक तेज गति से सहपऊ रोड की तरफ भागने लगे। संदिग्धता के आधार पर पुलिस ने पीछा कर सेंट कृष्ण स्कूल के पास बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने के नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ में की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त अभिषेक पाराशर के पैर मे गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसको पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। अन्य अभियुक्त प्रदीप को गिरफ्तार किया। घायल अभियुक्त अभिषेक पाराशर के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा, दो खोखा कारतूस 315 एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।
पकड़े गए अभियुक्त अभिषेक और प्रदीप ने पूछताछ में बताया कि प्रमोद कुमार उर्फ प्रवीन पण्डित पुत्र राजेश कुमार उर्फ पप्पू निवासी मौहल्ला बरौलियान कस्बा व थाना सादाबाद ने उनको बताया था कि उसने 2006 में दाऊदयाल अग्रवाल के यहां काम किया था । वह सुनार है तथा काफी पैसे वाला है। तुम उसके यहां जाकर वारदात करोगे, तो काफी पैसा, सोना ,चांदी मिलेगा। इस घटना को करने के लिए एक-एक लाख रुपये देना तय हुआ। वह लालच में आ गये। प्रमोद ने ही थाना प्रभारी बनकर वादी को फोन किया कि वह अपने सालों को सामान लेने के लिए भेज रहा है। दोनों घटना करने वहां गए, उनको मालूम नहीं था कि अग्रवाल के घर में दूसरा भी गेट है। जब तक वह घटना करते, तब तक उसकी लड़की व पत्नी ने बगल के गेट से निकलकर शोर गुल कर दिया । इस लिए वह पकडे जाने के भय से भाग गये ।
घटना में शेष अन्य अभियुक्त प्रमोद कुमार उर्फ प्रवीन पण्डित पुत्र राजेश कुमार उर्फ पप्पू की गिरप्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है । दोनों पकड़े अभियुक्त की पहचान अभिषेक पुत्र बौबी पाराश निवासी जवाहर बाजार सादाबाद एवं प्रदीप पुत्र ऋषि पाल निवासी जमालपुर थाना मठसेना जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार, थाना सादाबाद, एसओजी, सर्विलांस टीम शामिल थी।