फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा से लूट का प्रयास: पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, अन्य दो को भी किया गिरफ्तार

Sun, 14 Jan 2024 06:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

10 जनवरी को दाऊदयाल अग्रवाल पुत्र गनेशीलाल अग्रवाल निवासी खजूरी वाली गली थाना सादाबाद द्वारा थाना सादाबाद पर सूचना दी कि 9 जनवरी को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति लूटपाट करने के आशय से उसके घर में घुसे और तमंचा दिखाकर उनके गले से चैन छीनने तथा लूटपाट करने का प्रयास किया था। घटना का खुलासा कर दिया गया है।
विज्ञापन
पकड़े गए अभियुक्त - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में घुसकर सर्राफा व्यापारी के साथ लूट करने के प्रयास करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए हाथरस जनपद की सादाबाद कोतवाली पुलिस ने घटना में शामिल दो अभियुक्त को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके  कब्जे से अवैध असलाह, जिंदा व खोखा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की है। 14 जनवरी शाम तीन बजे तीसरे अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन



10 जनवरी को दाऊदयाल अग्रवाल पुत्र गनेशीलाल अग्रवाल निवासी खजूरी वाली गली थाना सादाबाद द्वारा थाना सादाबाद पर सूचना दी कि 9 जनवरी को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति लूटपाट करने के आशय से उसके घर में घुसे और तमंचा दिखाकर उनके गले से चैन छीनने तथा लूटपाट करने का प्रयास किया । जिसके सम्बन्ध में वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में टीमों का गठन किया। जिसके बाद धरातलीय साक्ष्य, तकनीकी एड व प्राप्त लाभप्रद सूचना की मदद से 14 जनवरी को  थाना सादाबाद पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में एक शातिर अभियुक्त को घायल कर दिया तथा एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । 

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि थाना सादाबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सादाबाद क्षेत्र के मुरसान चौराहा पर चैकिंग की जा रही थी। एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति तेजी से मुरसान चौराहे से जलेसर की तरफ जा रहे थे जब उनको चैकिंग के लिए रोका गया, तो वह नहीं रुके और अत्याधिक तेज गति से सहपऊ रोड की तरफ भागने लगे। संदिग्धता के आधार पर पुलिस ने पीछा कर सेंट कृष्ण स्कूल के पास बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने के नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ में की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त अभिषेक पाराशर के पैर मे गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसको पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। अन्य अभियुक्त प्रदीप को गिरफ्तार किया। घायल अभियुक्त अभिषेक पाराशर के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा, दो खोखा कारतूस 315 एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।

पकड़े गए अभियुक्त अभिषेक और प्रदीप ने पूछताछ में बताया कि प्रमोद कुमार उर्फ प्रवीन पण्डित पुत्र राजेश कुमार उर्फ पप्पू निवासी मौहल्ला बरौलियान कस्बा व थाना सादाबाद ने उनको बताया था कि उसने 2006 में दाऊदयाल  अग्रवाल के यहां काम किया था । वह सुनार है तथा काफी पैसे वाला है। तुम उसके यहां जाकर वारदात करोगे, तो काफी पैसा, सोना ,चांदी मिलेगा। इस घटना को करने के लिए एक-एक लाख रुपये देना तय हुआ। वह लालच में आ गये। प्रमोद ने ही थाना प्रभारी बनकर वादी को फोन किया कि वह अपने सालों को सामान लेने के लिए भेज रहा है। दोनों घटना करने वहां गए, उनको मालूम नहीं था कि अग्रवाल के घर में दूसरा भी गेट है। जब तक वह घटना करते, तब तक उसकी लड़की व पत्नी ने बगल के गेट से निकलकर शोर गुल कर दिया । इस लिए वह पकडे जाने के भय से भाग गये । 

 घटना में शेष अन्य अभियुक्त प्रमोद कुमार उर्फ प्रवीन पण्डित पुत्र राजेश कुमार उर्फ पप्पू की गिरप्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है । दोनों पकड़े अभियुक्त की पहचान अभिषेक पुत्र बौबी पाराश निवासी जवाहर बाजार सादाबाद एवं प्रदीप पुत्र ऋषि पाल निवासी जमालपुर थाना मठसेना जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार, थाना सादाबाद, एसओजी, सर्विलांस टीम शामिल थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें