फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: टप्पल में 10 किलो अवैध विस्फोटक के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
विज्ञापन
जट्टारी। दिवाली के त्योहार के मद्देनजर टप्पल पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस ने कस्बा टप्पल में अवैध विस्फोटक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 10 किलो 200 ग्राम पोटाश और गंधक बरामद की है।
विज्ञापन

टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, सात नवंबर की रात पुलिस टीम कस्बा टप्पल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी दुकान के बाहर अवैध रूप से पोटाश और गंधक बेच रहा है। पुलिस टीम ने मौके से आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजकुमार बताया। पुलिस ने मौके पर रखे कट्टों की तलाशी ली, जिसमें 8 किलो 100 ग्राम गंधक और 2 किलो 100 ग्राम पोटाश बरामद हुई। राजकुमार ने पूछताछ में बताया कि वह दिवाली पर आतिशबाजी के लिए यह सामग्री बेचता था। उसके पास इसे रखने या बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें