फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कलुआ बेलौठ में दो पक्षों में मारपीट, 11 पर एफआईआर

Tue, 10 Nov 2026 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
विज्ञापन
गोंडा। कलुआ बेलौठ गांव में शनिवार शाम पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए जानलेवा हमला आदि का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार दोनों ओर से 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी श्यामवीर सिंह की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे पड़ोसी सुभाष, तेजवीर, कप्तान, अजय, सुनील, रवेंद्र, अशोक, जीतू, अमित उनके घर में घुस आए। लाठी, सरिया, कुल्हाड़ी से उन पर वार कर दिया। बचाने आए भतीजे अनिल के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी जिससे वह बेहोश होकर गिर गया।
चीख-पुकार होने पर चंदर देवी, गुलवीर सिंह, राकेश, गुड्डी देवी, बच्चू सिंह, विपिन बचाने आए तो रवेंद्र ने दीवार फांदकर तमंचे की बट से श्यामवीर के सिर पर वार कर दिया। अन्य लोगों को भी आरोपियों ने पीटा।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के सुभाष चंद्र का आरोप है कि शनिवार शाम करीब पांच बजे उसका भाई अजय बाहर से आया तो श्यामवीर, राकेश, अनिल ने उसे देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दिया। लाठी-डंडों से पीटा और फायरिंग की। शोर सुनकर सुनील, कप्तान और सुनील पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीटा। आरोप लगाया कि करीब सात दिन पहले भी आरोपियों ने उसके सहित परिवार की महिलाओं को पीटा था।
विज्ञापन

-
दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।-दिनेश कुमार सिसौदिया, थाना प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें