फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पंकज हत्याकांड में एक गिरफ्तार, छह की तलाश में दबिशें

Fri, 22 May 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
क्षेत्र के गावं पुसैनी में मंगलवार को हुई युवक पंकज उर्फ सोनू की हत्या के मामले में नामजद एक नामजद आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शेष छह नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन





गौरतलब है कि गांव पुसैनी में मंगलवार को अनुसूचित जाति के युवक पंकज उर्फ सोनू पुत्र धर्मवीर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही जीतू, शीलेंद्र सिंह, छोटे, शिवा, आशा और चित्रा पर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर और गला दबाकर मारने का आरोप लगाते हुए एससीएसटी एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।



मामले में मृतक के परिजन लगातार नामजदों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसी मांग को लेकर उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद करीब 13 घंटे तक शव का अंतिम संस्कार भी नहीं होने दिया था। सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि बृहस्पतिवार को इस मामले में नामजद शिवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें