फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रक-डंपर की आपस में भिड़ंत, एक की मौत, गंभीर घायल चालक अलीगढ़ मेडिकल रेफर

Wed, 05 Mar 2025 12:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दाल से भरा ट्रक  दिल्ली से कोलकाता जा रहा था। थाना सिकंदराराऊ के कासगंज रोड पर अगसोली चौराहे के पास सुबह करीब 5:30 बजे कासगंज की तरफ से आ रहे एनएचएआ के डंपर नंबर से ट्रक की टक्कर हो गई।
 
विज्ञापन
ट्रक और डंपर की भिड़ंत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ के कासगंज रोड पर अगसोली चौराहे के पास ट्रक और डंपर में आपस में भिड़ गए। जिससे डंपर चालक की मौत हो गई। ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मार्च की सुबह दाल से भरा ट्रक नंबर HR55-AU-9028 दिल्ली से कोलकाता जा रहा था,जिसे चालक विकास कुमार पुत्र राम आसरे निवासी बहादरपुर कन्नौज चला रहा था। थाना सिकंदराराऊ के कासगंज रोड पर अगसोली चौराहे के पास सुबह करीब 5:30 बजे कासगंज की तरफ से आ रहे एनएचएआ के डंपर नंबर UP87-AT-0914 से ट्रक की टक्कर हो गई।

हादसे में डंपर चालक हरिओमपूरी पुत्र हीरापुरी निवासी नया बांस की सला कस्बा व थाना शमशाबाद आगरा की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक विकास गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकंदराराऊ लाया गया। जहां से उसे अलीगढ़ के मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । सड़क पर से दोनों वाहनों को क्रेन से हटाकर आवागमन चालू करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें