प्रदेश सरकार के पंचायतीराज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर 31 जनवरी को हाथरस आएंगे। वह अलीगढ़ से दोपहर 12 बजे कार से प्रस्थान कर दोपहर 1:30 बजे हसायन क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर में बंजारा हक अधिकार महारैली में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद दोपहर तीन बजे हसायन से प्रस्थान कर 3:20 बजे सरक्यूलर रोड स्थित पीली कोठी के सामने सत्यप्रकाश गौतम के आवास पर पहुंचकर मुलाकात व जलपान करेंगे। इसके उपरांत लगभग 3:45 बजे अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।